Skip to main content

वैक्सीन लगने के बाद क्या होता है?


 

आज पूरा देश कोरोनावायरस से जूझ रहा है। आज देश में बिगड़ती

 हालात से काफी नाजुक स्थिती बनी हुई है। देश विदेश से युद्ध स्तर

 पर इस को रोकने का प्रयास जारी है। सिंगापुर,अमेरिका,रसिया,

 सऊदी अरब,फ्रांस जैसे और भी बहुत सारे देश भारत में यह अपनी

 यथासंभव मदद पहुंचा रहे हैं। भारत सरकार के आदेशानुसार

1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का वैक्सीनेशन प्रक्रिया शुरू

 हो जाएगी। अतः मैं यहां पर कुछ अपना अनुभव बता रहा हूं कि

  •  Vaccine का प्रथम डोज़ लेने के बाद आपको क्या क्या महसूस हो सकता है?
इससे पहले मैं आपको यह भी बता दूं कि आप यह वैक्सीनेशन प्रक्रिया में कैसे शामिल होंगे? इसके लिए मैं यहां पर एक वीडियो अपलोड कर दे रहा हूं

  1. क्या तकलीफ हो सकती है?
  2.  आप वैक्सीन कब लेना चाहते हैं?
  3. किस तारीख को किस समय यह सारी सुविधाओं से संबंधित जानकारी या फिर
  4. कितना रुपए लगेगा?
  5.  कहां रजिस्ट्रेशन करवाना होगा? 
  6. आप कौन सा वैक्सिंग लेना चाहते हैं?
  7.  क्या यह आपके लिए सही है?
  8. क्या कोई साइड इफेक्ट है?
  9.  यह किस व्यक्ति को लेना चाहिए?
  10. किसी स्त्री को कब vaccine लेना चाहिए?

 ऐसे ही बहुत सारे  प्रश्नों का उत्तर इस वीडियो में स्पष्ट रूप से दिया गया है।

Click Here>>वैक्सीन कब,कहाँ और कैसे लगेगा? 

जाानने के लिये ऊपर दिए लिंक पर click करें।

विडियो को देखें आपके सारे प्रश्न का उत्तर वहां पर मिल जाएगा।

 अब बात करते हैं कि वैक्सीन का फर्स्ट डोज लगने के बाद कैसा लगता है?

मैं एक बार और बता दूं मैं यहां पर अपना निजी अनुभव शेयर कर

 रहा हूं हो सकता है यह अन्य व्यक्तियों से भिन्न भी हो।

 मैंने जिस दिन vaccine लगवाया करीब 10:30 बज रहे थे।

 वैक्सीन लगने पर  हाथों में थोड़ा सा सुई का दर्द हुआ जो कि

 सामान्य बात है। वैक्सीन लगने के थोड़ी देर बाद थोड़ा थोड़ा नींद सा

 लग रहा था। फिर मैं वहां पर करीबन 35 से 40 मिनट रुका फिर

 स्थिति में किसी भी प्रकार का दुख तकलीफ नहीं होने से मैं वापस

 अपने घर चला आया।आने के बाद खाना खाया और बेड पर लेट

 गया। मुझे थोड़ा-थोड़ा बॉडी पेन जैसा फील हो रहा था। जैसे तैसे

 फिर शाम को 8:00 बजे खाना खाया और 10:00 बजे सोने चला

 गया। बेड पर लेटा था और तब वैक्सीन ने अपना असर दिखाना

 शुरू किया।उस समय मुझे हल्का हल्का फीवर आना शुरू हो गया

 था और बदन दर्द बढ़ गया था। कुछ सामान्य भाषा में बोल सकते 

हैं तो एक मीठा मीठा सा दर्द था।हालांकि मैंने  किसी भी

 प्रकार की  दवा नहीं खाया ।बुखार और बदन दर्द के साथ सिर भारी

 भारी सा हो गया था।पर इन सबके लिए मैंने कोई दवा नही लिया।

घर पर ही आराम किया।बुखार के कारण अक्सर भूख नही लगता या

 फिर खाना खाने का मन नही करता है।पर मैंने खाने पर विशेष ध्यान

 दिया।चावल नही खाया लेकिन अन्य दिनों की तरह ही 5 रोटी

 खाया।जो कि मेरा सामान्य आहार है प्रतिदिन का। दूध में हल्दी

 मिलाकर पिया।

आप सभी से विनम्र निवेदन है कि vaccine लेने के बाद बुखार

 होने पर घबराएं नही।आप 1 से 2 दिन तक थोड़ा परेशान रहेंगे ।

उसके बाद सब नार्मल हो जाएगा।वैक्सीन लगने के 10 से 12 घंटा

 बाद तक बुखार आ जाता है।अतः यह एक सामान्य घटना है।बुखार

 आ भी सकता है और नही भी आ सकता है।एक बात और बुखार

 आने पर भी आप अपने खाना में कमी नही करना

 वरना शरीर कमजोर पड़ जायेगा और हो सकता हैं कि कुछ परेशानी

 बढ़ जाये।इसलिए खाना से कोई समझौता नही।।बुखार की स्थिति

 में फिर भी अगर आपको कोई संदेह लगे तो आप अपने नजदीकी

 डॉक्टर से जरूर मिलें।

NOTE:-वैक्सीन लगने से पहले अगर आप को पहले से ही बुखार हो,या कोई और बीमारी या परेशानी हो तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही वैक्सीन लगवाएं।

घर पर रहें,सुरक्षित रहें।।मास्क पहनें, हाथों को बार बार साबुन से धोते रहे।सोशल डिस्टेंस का पालन करें।भीड़-भाड़ वाले इलाकों या जगहों पर न जाएं।कोविड-19 नियमों का पालन करें।और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर विजिट करें:-

Covid guidlines


 किसी अफवाहों पर ध्यान न दें।vaccine हमारे शरीर मे इम्युनिटी पावर को बढ़ाता है।शरीर मे इम्युनिटी पावर होने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।इससे हमें बीमार होने की संभावना  कम रहती है।देश के प्रमुख डॉक्टरों के मुताबिक अगर सभी लोग वैक्सीन लगवा लेते है तो फिर कोरोना वायरस से आप भले ही बीमार पड़ सकते है पर किसी की जान नही जाएगी।। अतः इस एक सकारात्मक सोच के हम सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए।

डरें नही,डटकर मुकाबला करें।।साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।कोविड -19 रूल्स को फॉलो करें।

Vaccination और Covid-19 से जुड़ी और भी जानकारी के लिए Covid-19 & vaccination पर क्लिक करें।

**सबसे अहम बात आप टेलीविजन,समाचार पत्र आदि में कोरोना का आंकड़ा देख कर बिल्कुल न  डरें।हो सके तो कोरोना से जुड़े समाचार देखें ही नही।मन मे एक सकरात्मक सोच रखें।ऐसे बहुत सारे लोग सिर्फ डर की वजह से भी इस कोरोना का शिकार हो गए।अतः डरें नही।

।मास्क हमेशा पहनें।


अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो  सब्सक्राइब करें लाइक कमेंट और शेयर करना ना भूले अपने दोस्तों रिश्तेदारों के साथ इसे जरूर शेयर करें।  धन्यवाद।।


Must Read :-

कोरोनाकाल मे सकारात्मक सोच क्यों जरूरी है?






Comments

  1. नेताजी;
    नमस्ते! हमारा प्रतिप्रश्न यह है कि वैक्सीन लगने के बाद क्या क्या करने और क्या क्या ना करने के वैज्ञानिक निर्देश हैं?
    नेतागिरी तो हम भी करते हैं... मगर लाशों के ढेर पर नहीं...!

    ReplyDelete

Post a Comment

Thank you.
How may I help you?
Contact us for any Query.

Popular posts from this blog

संसद भवन की खास बातें Source:-दृष्टि आईएएस drishti Ias आप आजकल कभी संसद भवन के आसपास से गुजरें तो समझ आ जाएगा कि देश की नई संसद की इमारत के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। संसद भवन परिसर को बड़े-विशाल बोर्डों से घेर दिया गया है पर अंदर से बाहर आने वाली आवाजें बताती हैं कि नई संसद बनाई जा रही है। हालॉंकि पुराना संसद भवन बना रहेगा। उसके उपयोग को लेकर भी सरकार जल्दी फैसला लेगी। निश्चित रूप से भारतीय लोकतंत्र का सबसे अहम प्रतीक रहा है हरबर्ट बेकर द्वारा डिजाइन किया गया संसद भवन। बेकर ने अपने सीनियर और नई दिल्ली के चीफ टाउन प्लानर एडवर्ड लुटियंस के परामर्श से संसद भवन का डिजाइन तैयार किया था। इस निर्माण के वक्त दोनों में कई मुद्दों पर बहस होती रहती थी। बेकर इसके बड़े हॉल के ऊपर गुंबद बनवाना चाह रहे थे जबकि लुटियंस इसे गोलाकार रखने का पक्ष में थे। तब इसका नाम कौंसिल हाउस था। संसद भवन का निर्माण 1921-1927 के दौरान किया गया था। इसका उद्घाटन 18 जनवरी 1927 को हुआ था। संसद भवन वास्तुकला का एक उत्कृष्ट नमूना है। इसकी तुलना विश्व के सर्वोत्तम संसद भवनों के साथ की जा सकती है। यह एक विशाल वृत्ताकार...

Army Running की तैयारी कैसे करें?

 मोटिवेशनल  क्या आप आर्मी जॉइन करना चाहते हैं   अगर सच में ज्वाइन  करना चाहते हैं तो अपने रनिंग के पुराने स्टाइल को बदल दीजिए  अब कुछ नया करते हैं जो आपको आर्मी भर्ती में एक्सीलेंट दिला  सके. आर्मी भर्ती के लिए रनिंग सबसे ज्यादा मायने रखता है.यह फर्स्ट स्टेज एग्जाम होता है जिसमें अगर आप रनिंग पास किए तो  ही इसके आगे के लिए आपको रखा जाएगा वरना ग्राउंड से ही  भगा दिया जाता है। आपमें से बहुत सारे लोग अब तक कई भर्तियां  देखें भी होंगे उन्हें अनुमान है कि कितनी भीड़ होती है और इस  भीड़ में रनिंग निकालना बहुत ही मुश्किल है पर इस मुश्किल  को हम बहुत ही आसान बनाने जा रहे हैं। जिंदगी की इस दौड़ में कठिन परिश्रम ही आपका एकमात्र सहारा हैं। Click Here सामान्यतः यह देखा जाता है कि हर किसी को आर्मी रनिंग की तैयारी में कुछ बेसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे :- दौड़ने का मन नही करता है समय से नींद नही खुलता दौड़ने के लिए कोई साथ मे नही रहता अच्छे ग्राउंड की कमी थोड़ी ही देर में सांस का फूलना दौड़ते समय सीने में दर्द होना कभी कभी पेट मे दर्द होना ...